उत्तर प्रदेशकुशीनगर

खजुहा माई स्थान पर उपलब्ध होंगी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं: विजय कुमार दुबे

पडरौना, कुशीनगर। विकासखंड विशुनपुरा के ग्राम पंचायत सिरसिया दीक्षित में खजुहा माई स्थान पर चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे ने पहुंचकर दर्शन पूजन और आरती कर मां का आशीर्वाद लिया तथा रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों से उन्हें में उन्होंने खजुआ माई स्थान के महात्म्य को जाना और सेवा समिति के सभी सदस्यों को सदस्यों ने सांसद श्री दुबे को पटका देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि दो दर्जन से अधिक गांव के लिए सीधे आस्था का प्रतीक इस दरबार के अंधेरे को मिटाने के लिए सोलर लाइट तथा गर्मी और बरसात से बचाव हेतु जहां इस दो किलोमीटर के एरिया में छांव में छुपने के लिए पेड़ भी नहीं है यहां एक हाल बनवाने की घोषणा करता हूं। जल्द ही सांसद श्री दुबे इसके लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने स्थान पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए हर गांव में कार्य करा रहे कंपनी के जिम्मेदार लोगों को शीघ्र ही तार और पोल की व्यवस्था कर माता के दरबार में बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा।

उन्होंने ग्राम पंचायत सिरीसिया दीक्षित की चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करा कर मुख्य सड़क से माता के दरबार तक चौड़े सड़क छोड़कर पिच या सीसी रोड का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल उर्फ बुलबुल को माता के स्थान पर जेसीबी मशीन से लगातार साफ सफाई कराने और उजाला उपलब्ध कराने का प्रयास करने ,सोलर लाइट तथा बेंच लगवाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार सनातनी परंपराओं को जीवंत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने इस यज्ञ के आयोजन के लिए स्थानीय प्रधान धनंजय सुनील दीक्षित को भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रधान दीपक पांडे, प्रधान दादूपूर जितेंद्र सिंह, यजमान पंडित ज्ञान प्रकाश दीक्षित, आयोजन समिति के ओम्कारेश्वर दीक्षित, जयप्रकाश दीक्षित, विजय प्रकाश दीक्षित, आनंद प्रकाश दीक्षित, सत्यव्रत शुक्ला, धनपाल शुक्ल, अरविंद शुक्ला, ऋषभ दीक्षित, आशीष दीक्षित, वैभव दिक्षित ,वेद प्रकाश दीक्षित, अजय दीक्षित, अजय पांडे, धर्मेंद्र पांडे, बांके पांडे, विवेक शुक्ला, चुनचुन दीक्षित, दिव्यास दीक्षित, सम्राट दीक्षित, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन अश्वनी पांडे ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button