उत्तर प्रदेशलखनऊ

निकाय चुनाव में सभी लोगों को भाजपा से टिकट के लिए आवेदन करने का अधिकार : कौशल

लखनऊ।  केंद्रीय राज्यमंत्री व मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद कौशल किशोर ने सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों से भाजपा से टिकट के लिए आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की और सभी के साथ विस्तृत चुनावी चर्चा की।

इस संबंध में पहले से जिन लोगों ने यह अफवाह उड़ा रखी थी।कि वर्तमान के सभी पार्षदों का टिकट रिपीट किया जाएगा ऐसा आश्वासन सांसद कौशल किशोर ने दिया है।इस बात का सभी के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने स्वयं आमना सामना कराया तो सभी वर्तमान पार्षदों ने कहा कि उन लोगों ने ऐसी कोई भी बात नहीं कही है।इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी टिकट मांगने वाले लोगों से भी आमने सामने बात किया और सब को इस बात का आश्वासन दिया कि सभी लोगों को टिकट के लिए आवेदन करने का अधिकार है और चुनाव लड़ने का भी अधिकार है।

यह जरूरी नहीं है कि जो वर्तमान समय में पार्षद है।उसको ही पार्टी टिकट देगी ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है। कौशल किशोर ने आगे कहा जो लोग भी टिकट मांग रहे हैं। सभी के नामों पर उनके और विधायक सरोजनीनगर के द्वारा विचार करके उनके नाम पार्टी में संगठन के पास भेजे जाएंगे और सभी टिकट मांगने वाले लोगों के संबंध में गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का संगठन जिस भी व्यक्ति को टिकट देगा सभी लोग उनके साथ मजबूती से लगकर पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिताने का काम करेंगे।

ऐसी पूरी सहमति केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में हुई इस बैठक में तय की गई और सभी लोग इस राय पर एकमत हुए।केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सभी का सम्मान करते हैं, चुनाव में किसी का व्यक्तिगत पक्ष लेने का काम नहीं किया जाएगा। पार्टी हित में, जनहित में और जिन लोगों का हक बनता है चुनाव लड़ने का और जीत सकते हैं ऐसे लोगों को पार्टी से मौका दिलाने का हर संभव प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button