उत्तर प्रदेशलखनऊ

आने वाले त्योहारों के बीच योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में की चार प्रतिशत की बढ़ोतरी

लखनऊ। यूपी में राज्य कर्मचारियों को योगी ससकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारियों के डीएम में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। राज्य कर्मचारियों को यह फायदा जनवरी 2024 से मिलने लगेगा। इसकी अधिसूचना योगी सरकार ने जारी कर दी है। इसी के साथ इस डीएम का फायदा यूपी के 12 लाख पेंशनरों को भी मिलेगा। इस डीएम के बढ़ने से करीब आठ लाख शिक्षकों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

सरकारी खजाने पर कितना पड़ेगा बोझ

सरकार के इस बड़े फैसले से उत्तर प्रदेश के प्रदेश के लगभग 10 लाख राज्य कर्मचारियों और 8 लाख शिक्षकों को फायदा होगा। होली से ऐन पहले योगी सरकार के राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 350 करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर उनके पीएफ खाते जमा होगा, जबकि मार्च का डीए अप्रैल में सैलरी के साथ दिया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button