उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुंशीपुलिया के नाले में घुसी कार, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी के इन्दिरा नगर स्थित मुंशीपुलिया चौराहे के पास क्षतिग्रस्त नाले में गुरुवार को एक कार घुस गई। जिसमें सवार लोगों को कड़ी मेहनत के बाद निकाला जा सका है। वहीं कार को निकालने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी है। जिसके बाद नाले के निर्माण की मांग कर रहे व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है।

दरअसल, मुंशीपुलिया चौराहे पर स्थित सुख काम्पलेक्स के सामने से एक नाला बहता है। नाले का निर्माण न होने से इस बार बारिश में नाला टूट गया है और तेज बारिश के समय जलभराव के कारण कई बार लोग नाले में गिर चुके हैं। नाले के क्षतिग्रस्त होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों की तरफ से कई बार प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज भी एक कार नाले में घुस गई। जिसमें सवार लोगों को बड़ी मुश्किलों के बाद निकाला गया।

इन्दिरा नगर के मुंशी पुलिया स्थित सुख कांपलेक्स के सामने से बहता हुआ नाला लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने कई बार नाले की समस्या को लेकर नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त , नवनियुक्त मेयर से व्यक्तिगत मिलकर एवं पत्राचार के जरिये समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, नाला सड़क तक फैल चुका है, किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। आज भारी बारिश के बाद नाले के भराव के बाद क्षतिग्रस्त नाला और सड़क बराबर हो गए, एक अधिवक्ता की गाड़ी नाले में फंस गई और उनकी जान पर बन आई। बड़ी मशक्कत के बाद उनको और उनके परिवार को निकाला गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button