उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विकासखंड लोटन के अनिल मिश्र अध्यक्ष, मोहम्मद मुस्तफा कोषाध्यक्ष बने

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का शैक्षिक संगोष्ठी ब्लॉक लोटन के ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री अतुल कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि आज के बैठक में शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा और लोटन ब्लाक इकाई में पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाना है जिला कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन ने कहा कि समाज में शिक्षा की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाना हम सब का उद्देश्य है शिक्षक समाज के संरक्षण के लिए संगठन में सहयोग करके संगठन को मजबूत बनाना हम लोगों का लक्ष्य है हम सभी लोग संगठन में अपना योगदान देकर इस को मजबूत बनाएं।

जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा शिक्षक और समाज में समन्वय बनाकर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है इसके लिए सब को तत्पर रहना चाहिए। समय-समय पर शिक्षकों की जो भी समस्याएं सामाजिक रूप से उत्पन्न होती हैं उसमें संगठन निराकरण कराने में अपना पूरा योगदान देता है।संगठन के सभी पदाधिकारियों को अपने पद दायित्वों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए ।संगठन शिक्षक समाज का कवच है इसको मजबूत बनाए रखना सबका दायित्व है संगोष्ठी को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

तत्पश्चात विकासखंड लोटन का ,अनिल मिश्रा को अध्यक्ष, मोहम्मद मुस्तफा कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उक्त अवसर पर विद्या भूषण यादव, अभय कुमार पांडे, प्रकाश नाथ त्रिपाठी, विजयेन्द्र कुमार मिश्र, हरिनारायण शुक्ल, शबाना बेगम, सुनील कुमार गौतम, वीरेंद्र मौर्य ,सुनील कुमार पाठक, दिनेश मिश्र, रमेश चंद्र शुक्ला, गणेश मिश्र, रवि यादव, संजय कनौजिया, विजय राय, नंदीश्वर यादव, अनुज कुमार मिश्र, अरशद हुसैन, रामप्रवेश यादव, इंन्दलयादव, विनय चौरसिया ,राज नारायण सिंह, रामनिवास यादव, आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button