उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

नहीं रहे अपना दल विधायक राहुल प्रकाश कोल

मीरजापुर। पटेहरा विकास खण्ड के पटेहरा कला निवासी सोनभद्र सांसद पकौड़ीलाल कोल के ज्येष्ठ पुत्र विधायक छानबे राहुल प्रकाश कोल (40) आखिरकार कैंसर से युद्ध हार गए। गुरुवार की सुबह सुश्रुत हास्पिटल मुम्बई में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विधायक के निधन की सूचना मिलते हीपूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। वे 2017 में पहली बार अपना दल (एस) से छानबे सुरक्षित क्षेत्र से विधायक बने थे। 2022 में दूसरी बार भी जनता ने उन्हें चुना था। 2022 में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी। गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान मुम्बई में उनकी मृत्यु हो गई। एसडीएम मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़िहान अनिल कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष संतनगर कमल टावरी विधायक के आवास पर पहुंचे।

राहुल का निधन, पार्टी की अपूर्णीय क्षति : अनुप्रिया पटेल

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राहुल प्रकाश कोल के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि राहुल मेरे अनुज समान थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से अत्यंत आहत हूँ। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। इसकी भरपायी नहीं की जा सकती है। श्रीमती पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button