उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नव संवत्सर के स्वागत में भगवान भाष्कर को दिया जाएगा अर्ध्य

  • संस्कार भारती द्वारा त्रिदिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कुशीनगर। भारतीय नव वर्ष नव संवत्सर के स्वागत में संस्कार भारती द्वारा त्रिदिवसीय विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंन्हा ने एक जारी विज्ञप्ति में त्रिदिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया है जो इस प्रकार है। 21 मार्च 2023 दिन मंगलवार को सायंकाल 5.00 बजे बुद्ध घाट कुशीनगर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर शंखनाद, 22 मार्च 2023 दिन बुद्धवार को सुबह ठीक 6.00 बजे कसया शिव मन्दिर के पोखरा पर नव संवतसर पर मंत्रोच्चार के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। तत्पश्चात शिव मंदिर में पूजन कर आरती की जाएगी।

साथ ही उपस्थित लोगों को चन्दन लगाकर नव संवत्सर की शुभकामना दी जाएगी। पुनः 10 बजे दिन से समूह में सभी लोग नगर में लोगों को चन्दन लगाते हुए नव संवत्सर की शुभकामना देंगे। अपरान्ह 3 बजे से मातृ संघटन के साथ पद संचलन करेंगे। 23 मार्च 2023 दिन वृहस्पतिवार को सायंकाल 6.00 बजे से लाइम वुड रेस्तरां के परिसर में भजन संध्या का अयोजीत है। जिसमें संस्कार भारती के कलाकारों द्वारा चैता और देवी गीत प्रस्तुत किया जायेगा। श्री सिन्हा ने कार्यक्रमों एवं निर्देशों के अनुसार सभी अवसरों पर ससमय प्रतिभाग की अपील की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button