उत्तर प्रदेशलखनऊ

आर्मी फेस्टिवल पर सेना का खुलेगा हेल्प डेस्क

लखनऊ। राजधानी में आगामी सेना दिवस की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गयी है। इसमें  भारतीय सेना की मध्य कमान मुख्यालय को 76वें सेना दिवस की मेजबानी करेगा। बता दें कि सेना दिवस की तैयारी में कई कार्यक्रम जनता के लिए खुले रहेंगे। जैसे कि एक सैन्य बैंड संगीत कार्यक्रम 14 जनवरी को ‘शौर्य संध्या, एक सैन्य प्रदर्शन’ का आयोजन किया जा रहा है।  इनमें से कुछ कार्यक्रमों के टिकट ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर एक हेल्पडेस्क खोला जायेगा।

जो 3 से 5 जनवरी तक सूर्या खेल परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। छावनी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को सुविधा देने के लिए के लिए हेल्पडेस्क को भारतीय सेना कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा।  ज्ञात हो कि तीन दिवसीय ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल’ का उद्घाटन 5 जनवरी को किया जाएगा।

जिसमें भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरण और तकनीक शामिल होगी। नो योर आर्मी फेस्टिवल सभी के लिए खुला है और इसके लिए किसी टिकट की आवश्यकता नहीं है।  यह 5 से 7 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सूर्या खेल परिसर लखनऊ छावनी में आयोजित किया जाएगा। 15 जनवरी को लखनऊ छावनी में 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में 76वीं सेना दिवस परेड का आयोजन करेगी। इसके बाद सूर्य खेल परिसर-क में एक सैन्य और युद्ध प्रदर्शन, ‘शौर्य संध्या’ आयोजित किया जाएगा। ज्ञात हो कि सेना दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब देश को अपना पहला भारतीय सेनाध्यक्ष, फील्ड मार्शल के एम करियप्पा मिला था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button