उत्तर प्रदेशबलिया

उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार बलिया में बैठक सम्पन्न

बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अशोक कुमार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पाल राणा की अध्यक्षता में आज दिनांक 16.05.2023 को जनपद बलिया के समस्त लॉ-कालेजों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य के साथ एक प्री-टॉयल बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में लॉ-कालेजों के छात्र/छात्राओं के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में चर्चा की गयी।

अपर जनपद न्यायाधीश सचिव द्वारा बताया गया कि जनपद बलिया में स्थापित लॉ-कालेजों के छात्र/छात्राओं के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छूक अभ्यर्थी (लॉ-स्टूडेंट) अपना आवेदन समस्त औपचारिताओं को पूर्ण करते हुए कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में दिनांक 25.05.2023 को अपराह्न 01.00 बजे तक प्राप्त करा सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बलिया की वेबसाइट विजिट करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button