उत्तर प्रदेशलखनऊ

आवास पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही लगे सुब्रत राय अमर रहे के नारे, अपने मसीहा को याद कर कर्मचारियों की नम हुई आंखे

लखनऊ। सहारा समूह के मालिक सुब्रत राय सहारा का पार्थिव शरीर लखनऊ गोमती नगर आवास सहारा भवन बुधवार की शाम 5:15 बजे लाया गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पहले से इंतजार कर रहे सहारा ग्रुप के हजारों कर्मचारियो की आंखे नम हो गई। इस दौरान कर्मचारियों ने सुब्रत राय अमर रहे के नारे लगाये और नम आंखों से अपने मसीहा को याद किया। कर्मचारी एक दूसरे को सांत्वना देते नजर आये।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा लोगों को सैलाब

सुब्रत राय के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पूरा सैलाब उमड़ पड़ा। स्थिति ये हुए कि सहारा के सुरक्षा कर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा। सहारा समूह के हजारों कर्मचारी उनके अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर के बाहर जमा हुए थे। सहारा सिटी के गेट नंबर 2 से उनका पार्थिव शरीर शहर के अंदर चला गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद सिंह गोप सहित सहारा समूह के कई डायरेक्टर्स व प्रमोटर्स मौजूद थे।

गुरुवार को भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार

सुब्रत राय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को भैंसा कुंड में किया जायेगा। अंतिम संस्कार का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।  उनके अंतिम संस्कार के दौरान कई वीआईपी मौजूद रहेंगे। ऐसे में सामान्य लोगों की मौजूदगी नहीं रहेगी। आवास पर भी सुबह सामान्य लोगों की एंट्री  नहीं होगी वहां भी वीआईपी मौजूद रहेंगे।

जिसका निर्माण कराया वहीं होगा अंतिम संस्कार

सुब्रत राय ने कभी भैसा कुंड का गोद लेकर उसका जीर्णोद्वार कराया था। सहारा ग्रुप के अधिकारियों के मुताबिक सुब्रत राय की बहन का निधन होने के बाद अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया था। इस दौरान सुब्रत राय भी मौजूद थे उन्होंने भैसाकुंड की बदहाल स्थिति को देखकर निश्चय किया कि वह इस स्थान को सवांरेंगे। इसके बाद काफी बजट देकर उन्होंने इस स्थान को सही कराया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button