उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

शिक्षक विद्यालय पर टीम भावना से करें काम: आशीष सिंह

  • प्रधानाध्यापक की समीक्षा बैठक संपन्न

संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के प्रधायापकों की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को ब्लॉक सभाकक्ष में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को टीम भावना एवं आपसी सहयोग से विद्यालय को निपुण बनाने के निर्देश दिए।साथ ही निपुण बच्चों की सूची विद्यालय वार बनाने,संदर्शिका का प्रयोग,नियमित शिक्षक डायरी भरने,शिक्षक संदर्शिका,पाठ योजना,निपुण तालिका कक्षा में चस्पा करने के निर्देश दिए।विद्यालय की की समुचित साफ सफाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कंपोजिट ग्रांट के उपभोग एवं कंपोजिट ग्रांट से खरीदी गईसामग्री विद्यालय पर रखें।मल्टीपल हैंडवॉश अवश्य बनवा लें। नवीन नामांकन,स्कूल चलो अभियान हेतु घर घर अभिभावक से संपर्क करें। हाउस होल्ड सर्वे में कोई भी बच्चा स्कूल की शिक्षा से वंचित न रहे। इस बैठक में जफीर अली,मो आजम,शोएब अख्तर,फूल चंद,बैरागी,राम निहौर,विकासश्रीवास्तव,इरफान खान, महिपाल, सुहेल अहमद, असरारुल हक, अशरफ अली, कविता तिवारी, उर्मिला सिंह,मनोज कुमार अनिल,अंजली पांडेय, मंजू सिंह, गुलबहार अहमद अंसारी,राम राज, इंद्र जीत यादव, अश्विनी चौधरी, परमात्मा पाठक, सच्चिदा नंद, बालकेश आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button