उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

अतीक की पत्नी ने शूटरों को दिए थे 1-1 लाख, हर बदमाश को मिले थे मोबाइल और सिम

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने शूटरों की बड़ी आर्थिक मदद की थी. बताया जा रहा है कि शाइस्ता ने हर शूटर को एक-एक लाख रुपये अपनी ओर से दिए थे. 24 फरवरी को बदमाशों ने उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि अतीक के बेटे असद ने 16 मोबाइल और 16 सिम की खरीदारी की थी. हर अपराधी को तीन-तीन मोबाइल और सिम दिए गए थे. पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. अन्य अपराधियों की तलाश में एसटीएफ की कई टीमें राज्य के अलग-अलग जिलों में छापेमारियां कर रही हैं.

24 फरवरी को बदमाशों ने उमेश पाल की गोली मारकर कर दी थी हत्या

24 फरवरी को बसपा नेता राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. प्रयागराज पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिह्नित किया था. वहीं, इस हत्याकांड में पुलिस ने उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत के आधार पर अतीक अहमद, उसके बेटों और अन्य अपराधियों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है.

पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि

शाइस्ता परवीन पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर है. जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश की पुलिस इनाम की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है. वहीं, सोमवार को यूपी पुलिस ने अन्य अपराधियों के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है. अब इन अपराधियों की सूचना देने वाले लोगों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button