अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : निर्माण एजेंसी की जेसीबी ने फिर काटी 33 केवीए लाइन, ठप रही आपूर्ति

अयोध्या। निर्माणाधीन रामपथ पर मंगलवार रात निर्माण एजेंसी की जेसीबी ने गुदड़ीबाजार चौराहे के निकट अंडरग्राउंड गई 33 हजार केवीए लाइन काट दी। जिसके चलते चौक, तरंग रोड और इमामबाड़ा राठहवेली समेत कई इलाकों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही।   जिसके कारण लोगों को पूरी रात भीषण गर्मी में जाग कर गुजारनी पड़ी।

बताया जाता है कि निर्माणाधीन रामपथ पर लगातार खोदाई का काम किया जा रहा है वह भी तब जब प्रशासन की ओर से 51 प्रतिशत काम पूरा किए जाने का दावा किया गया है। मंगलवार रात गुदड़ीबाजार चौराहे पर निर्माण एजेंसी आर एंड सी की जेसीबी मशीन ने दर्शननगर से होकर नियावां तक अंडरग्राउंड गई 33 हजार केवीए लाइन काट दी।केबल भी ऐसी वैसी नहीं कटी बल्कि डेढ़ सौ मीटर के दायरे में पूरी केबल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

रात करीब 12 बजे कटी केबल के कारण पूरे चौक समेत अंगूरीबाग, गुदड़ीबाजार, तरंग रोड, तेलीटोला, ठठरहिया, पुरानी सब्जी मंडी, इमामबाड़ा, राठहवेली समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी करने पर पहले बताया गया है दर्शननगर से सप्लाई बंद है लेकिन जब फाल्ट लोकेटर मशीन से तलाश शुरू हुई तो गुदड़ीबाजार चौराहे पर केबल कटी पाई गईं। इसे लेकर निर्माण एजेंसी और चौक विघुत उपकेंद्र के कर्मचारियों के बीच खासी झड़प भी हुई। लोग भी काफी संख्या में जुट गए तो जेसीबी छोड़ चालक मौके से निकल गया।

बड़ी मुश्किल से जेसीबी किनारे कर रात को मरम्मत शुरू हुई लेकिन तीन बजे तक आपूर्ति नहीं सुचारू हो सकी। थकहार कर दूसरी लाइन से तरंग रोड आदि की आपूर्ति शुरू की गई लेकिन चौक क्षेत्र में पूरी तरह से बाधित रही। चौक उपकेन्द्र के जेई नरेश जायसवाल ने बताया कि निर्माण एजेंसी की जेसीबी से अंडरग्राउंड केबल कट गई थी। उन्होंने बताया कि रात भर काम कर कुछ इलाकों में आपूर्ति सुचारू की गई लेकिन चौक क्षेत्र में बुधवार सुबह के बाद चालू की गई।

उन्होंने बताया कि लगातार 33 हजार केवीए लाइन कट रही है और निर्माण एजेंसी लापरवाही बरत रही है। उन्होंने बताया कि जेसीबी का नम्बर नोट किया गया है। बता दें कि इससे पहले महोबरा, बाईपास, दर्शननगर क्षेत्र में तीन बार जेसीबी 33 हजार लाइन काट चुकी है। जिसके चलते लोगों को बराबर 14 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का संकट उठाना पड़ा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button