अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: लेखपाल और प्रधान का कारनामा सुन दंग रह गए डीएम, दिए कार्रवाई के निर्देश, जानें मामला

रुदौली, अयोध्या। जिले की रुदौली तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में डीएम नितीश कुमार ने पहुंचकर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर कई शिकायतों को अविलंब निस्तारण के अधिकारियों को निर्देशित किया। उसी बीच क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजिदपुर की पीड़ित महिला नूरजहां और परवीन पहुंचे। उन्होंने जैसे ही डीएम को अपना दुखड़ा सुनाया तो वह दंग रह गए।

पीड़ितों ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि हमारे गांव में पुरानी आबादी की भूमि गाटा संख्या 435, 421, 422 जो संक्रमणीय भूमिधर है, जिसके सामने गाटा संख्या 418/6.532 हे. आबादी दर्ज है, जिस पर लेखपाल कुलदीप सिंह ग्राम प्रधान वाजिदपुर उस्मान अंसारी से मिलीभगत करके आबादी की जमीन का फर्जी तरीके से लगभग 12 लोगों को बैनामा करवा दिया है और उस जमीन पर प्लाट काटे गए, जिसमें रुदौली में तैनात लेखपाल कुलदीप सिंह ने स्वयं ग्राम प्रधान के साथ मिलकर प्लाटिंग की है और प्लॉट भी बिकवाए हैं।

उन्होंने यहां तक कहा उसमें का एक प्लॉट अभी लेखपाल साहब ने खुद के लिए सुरक्षित भी रखा है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में लेखपाल कुलदीप सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की तैनाती है। वह कभी भी गांव व तहसील नहीं आती हैं। उनका कार्य उनके पति लेखपाल कुलदीप सिंह स्वयं करते हैं।

इस गंभीर मामले की शिकायत सुनते ही जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सख्त शब्दों में कहा पुरानी आबादी की जमीन बिक्री ही नहीं हो सकती, जिसने भी की है या इसमें जो भी शामिल है उसके खिलाफ जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button