अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: पहली बार राममंदिर निर्माण का पूरा नख्शा आया सामने, चंपत राय ने दी जानकारी

अयोध्या। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर राम मंदिर निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट निर्देशानुसार 70 एकड़ के नॉर्दन पार्ट में मंदिर बनाया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार है, फर्स्ट फ्लोर पर काम चल रहा, जबकि, सेकंड फ्लोर पर काम जारी है।

मंदिर के चारो तरफ दीवार बनाई जा रही। उन्होंने बताया कि परोकटा का कॉन्सेप्ट केवल तमिलनाडु और केरल में है। राम मंदिर में 14 फीट चौड़ी है। अपर लेवल पर परिक्रमा मार्ग बनाया जा रहा है। परोकटा के एक कोने पर सूर्य मंदिर होगा। दूसरे पर शंकर जी का। तीसरे पर भगवती का मंदिर और चौथे पर गणेश जी और दक्षिणी भुजा पर हनुमान जी का मंदिर होगा। इसे पंचायत कहा जाएगा।

परकोटे के निर्माण में और लगेगा 6 माह

परकोटे के निर्माण में करीब 6 माह और लगेगा। बुजुर्गों दिव्यांगों के लिए परकोटे में ही लिफ्ट बनेगी। 2024 के अंत तक यहां 7 मंदिर और बनेंगे। महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ विश्वामित्र, अगस्त्य केवट, निषादराज का मंदिर भी बनेगा, शबरी का मंदिर बनेगा और अहिल्या का मंदिर बनेगा। यानी दो नारियों का मंदिर बनेगा। जटायु का कुबेर टीला पर स्थापित किए गए।

मंदिर परिसर में होंगी ये सुविधाएं

चंपत राय ने बताया कि मंदिर में करीब 25 हजार यात्रियों के सामान रखने का लॉकर होगा। परिसर में ही चिकित्सालय बनेगा। दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे। 33 किलोवाट के डायरेक्ट लाइन मंदिर के लिए ली गई। फायर ब्रिगेड को पानी इसी कैंपस से मिलेगा। उन्होंने बता कि 70 एकड़ के 30% भाग पर निर्माण हुआ है। बाकी जमीन पर हरियाली है, जहां प्राचीन वृक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रही है। मौजूदा समय में 100 तरह की मशीन कार्य कर रही।

भव्य मंदिर का निर्माण

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में 200 साल से ऐसी रचना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सोइल टेस्टिंग के बाद पता चला कि मिट्टी बलुई और भुरभुरी है। आईआईटी के कई तकनीशियनों की मदद से 40 मीटर नीचे तक खुदाई की गई। 2 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी हटाई गई। पानी से बचाव के लिए जमीन से 21 फीट ऊंचाई तक ग्रेनाइट लगाया गया है। मंदिर के फ्लोर में सफेद मकराना मार्बल इस्तेमाल हुआ। जबकि गर्भगृह में सफेद मकराना मार्बल यूज किया गया।

16 जनवरी से 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

चंपत राय ने बताया कि मंदिर में 5 वर्ष की आयु के राम की स्थापना की जाएगी। इसके लिए ललाट तक खड़ी तीन मूर्ति तैयार हो रही हैं, जो अच्छी होगी उसमे से एक सेलेक्ट किया जाएगा। होगी।16 जनवरी से 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।

पीएम मोदी, मोहन भागवत, राज्यपाल, सीएम योगी, नृत्यगोपाल दास सहित प्रत्येक परंपरा से करीब 4000 संतो को बुलाया गया है। इसके अलावा वनवासी घुमंतु संत आयेंगे।खेल जगत पद्मश्री, बलिदानी परिवार,औद्योगिक जगत के लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 48 दिन तक मंडल पूजन होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button