अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

अध्यात्म की अयोध्या ने आर्थिक क्षेत्र में लिखा सफलता का नया अध्याय

  • योगी सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रही रामनगरी
  • 2021-22 में 110 करोड़ का हुआ निर्यात, जो 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया

अयोध्या। अध्यात्म से समृद्ध राम नगरी अब आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता का नया अध्याय लिख रही है। योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके साथ ही आर्थिक रूप से अयोध्या भी विकास की नई सीढ़ी चढ़ी। 2021-22 में अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में 110 करोड़ का निर्यात हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया। कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अयोध्या के सर्वांगीण विकास का काल बना वर्तमान समय

आयुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह काल अयोध्या के सर्वांगीण विकास का है। केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या की आर्थिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रगति हो रही है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओऱ से जारी आंकड़े के आधार पर अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2021-22 में 110करोड़ का निर्यात हुआ जो कि 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया है । कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button