उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रामलीला की सांस्कृतिक विरासत को दीर्घजीवी बनाएगा अयोध्या पंचांग: जयवीर सिंह

  • पर्यटन भवन में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने किया अयोध्या शोध संस्थान के पंचांग का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या शोध संस्थान के पंचांग का सोमवार को लोकापर्ण किया। गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आयोजित पंचाग के लोकापर्ण समारोह में संस्कृति मंत्री ने कहा कि इस पंचांग वैश्विक रामलीला, भारतीय नवसंवत्सर एवं अंग्रेजी तिथियों के आधार पर अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल की गई है। ऐसे प्रयास रामलीला की सांस्कृतिक विरासत का न सिर्फ एक स्थान पर परिचय देते हैं बल्कि उसे दीर्घजीवी भी बनाते हैं।

समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव तथा अयोध्या शोध संस्थान के अध्यक्ष मुकेश मेश्राम ने कहाकि यह पंचांग प्रदेश, देश एवं विश्व की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्थान पिछले कई वर्षों से पंचांग के माध्यम से इस दायित्व का निर्वाह कर रहा है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ.लवकुश द्विवेदी ने कहा कि संस्थान का यह वार्षिक पंचांग श्रीराम की संस्कृति को वैश्विक पटल पर ले जाने में सहायक होगा। समारोह में संस्कृति निदेशालय के सहायक निदेशक अमित अग्निहोत्री सहित संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

विभिन्न देशों की रामलीला को दर्शाता है पंचांग

अयोध्या पंचांग विक्रम संवंत 2079, शक संवंत 1944 तथा सन् 2022-23 पर आधारित है । यह रामलीला के आकर्षक चित्रों से युक्त है। पंचांग में नेपाल, इंडोनेशिया, कंबोडिया, रूस, थाईलैंड, बाली, श्रीलंका, सूरीनाम, त्रिनिदाद एवं टोबेगो जैसे देशों की प्रसिद्ध रामलीला के साथ ही देश के जम्मू, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, नई दिल्ली के रामलीला के आकर्षक चित्र शामिल किए गए हैं। साथ ही पंचांग में प्रदेश के वाराणसी, रामनगर, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, उरई, अकबरपुर, बलिया, जसवंत नगर, फिरोजाबाद की रामलीला के विविध प्रसंगों को दर्शाया गया है। पंचांग में रामलीला में प्रयोग होने वाले मुखौटों के चित्र भी दिए गए हैं। पंचांग में व्रत, उत्सव, पर्व, मुहूर्त, सूर्याेदय, सूर्यास्त सहित विविध जानकारियों से परिपूर्ण है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button