उत्तर प्रदेशलखनऊ

आजाद समाज पार्टी ने जारी की 15 और उम्मीदवारों की लिस्ट

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 15 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। अविनाश भारती को पूर्वी लखनऊ से नदीम मिर्जा को उत्तर लखनऊ से, सुनील सिंघानिया को बीकेटी लखनऊ से, अख्तर अली गाजी को सदर हरदोई से ज्ञानेश कुमारक को सवायजपुर हरदोई से, चंद्र गोपाल वर्मा को गोपामऊ हरदोई से, एसएन सिंह यादव को सदर रायबरेली से, सल्लू रामबोद्ध को श्रीनगर लखीमपुर से, लालता प्रसाद को गोला लखीमपुर से, कंचन भारती को पूर्वी उन्नाव से, चांद आलम को बांगरमऊ उन्नाव से, सुरेंद्र कुमार को भगवंत नगर उन्नाव से, सौरभ किशोर को हरगांव सीतापुर से, विजय प्रकाश गौतम को मिश्रिख सीतापुर से और उपेंद्र कुमार रावत को मलिहाबाद लखनऊ से टिकट दिया गया है।

इससे पहले आजाद समाज पार्टी ने  पहले और दुसरे चरण के 37 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को किया था। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट पड़ेंगे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। यूपी में सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button