उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसीतापुर

सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं आजम खान, देर रात पहुंचा आदेश; समर्थकोें की भीड़ जुटी

सीतापुर: आजम खान सुबह आठ सीतापुर जेल से रिहा हो सकते हैं। देर रात उनकी रिहाई का परवाना जेल पहुंच गया। सुबह से उनके समर्थकों की भीड़ सीतापुर जेल के आसपास जमा है। उनके दोनों बेटे भी सीतापुर में हैं। इस बीच खबर मिल रही है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सीतापुर पहुंच गए हैं। बता दें कि कल सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें अंतरिम जमानत दे दी थी।

आजम 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कुल 89 मामले दर्ज हैं। 88 मामलों में उन्‍हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी। गुरुवार को सु्प्रीम कोर्ट ने उन्‍हें 89 वें मामले में जमानत दे दी लेकिन जेल प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट का रिलीज आदेश नहीं मिला, इसलिए रिहाई कल नहीं हो पाई। देर रात आदेश सीतापुर जेल पहुंचा।

कल सु्प्रीम कोर्ट में क्‍या हुआ

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में आजम खां को अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद-142 के तहत उसे मिले विशेषाधिकार का उपयोग करने के लिए यह एक सही मामला है। जस्टिस एल नागेश्वर राव की पीठ ने खां को दो हफ्ते के भीतर नियमित जमानत के लिए याचिका दायर करने को कहा। साथ ही निचली अदालत से कहा कि वह किसी भी टिप्पणी से प्रभावित हुए बगैर याचिका के गुण-दोष के आधार पर इस पर निर्णय करे। नियमित जमानत के लिए याचिका पर फैसला आने तक खान अंतरिम जमानत पर रहेंगे। आजम, यूपी के रामपुर जिले में जमीन हड़पने सहित कई अन्य मामलों में सीतापुर जेल में बंद हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button