अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

श्रीराम मंदिर अभियान के पुरोधा बाबू गुरु बसंत सिंह का निधन

अयोध्या। श्रीराम मंदिर अभियान के पुरोधा बाबू गुरुदत्त सिंह के पुत्र बाबू गुरु बसंत सिंह का शनिवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका देहावसान निवास स्थान ‘राम भवन’ में हुआ। वे अपने पीछे दो पुत्र शक्ति सिंह व रतन सिंह के अलावा भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। बाबू गुरु बसंत सिंह के आकास्मिक निधन से लोगों में शून्य का वातावरण हो गया। उनके निधन की सूचना पर सैकड़ो लोग उनके अंतिम दर्शन को राम भवन पहुंचे। बाबू गुरु बसंत सिंह के जेष्ठ पुत्र शक्ति सिंह के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार को प्रातः जमथरा घाट पर किया जाएगा, उनकी अंतिम यात्रा प्रातः 9 बजे राम भवन से निकलेगी।

अंतिम दर्शन के लिए प्रमुख रूप से अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह, विधायक राम चन्द्र यादव, अवध विश्वविद्यालय के डा.अजय प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय, भाजपा के बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, सेनानी परिषद मनोज मेहरोत्रा, समाजसेवी केशव बिगुलर, शिक्षक नेता शिव करन सिंह,भाजपा के अभय सिंह, राजेश सिंह, व्यापारी नेता अनिल अग्रवाल, निरंकार सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के डा.शैलेन्द्र विक्रम सिंह आदि सहित नगर के कई गणमान्य लोग, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों व व्यापारियों का काफी समय तक तांता लगा रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button