उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर जनता तक पहुंचाया राहुल गांधी का संदेश

बहराइच। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया। काजी कटरा मोहल्ले में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के संदेश और भाजपा सरकार के कुशासन का पत्र वितरण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ मंगलवार से हुआ।

टीम के साथ काजीकटरा वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राहुल गांधी द्वारा जारी जनता के लिए संदेश और भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ पत्र वितरण किया। इसके बाद काजीकटरा स्थित मां गायत्री बाल विद्या मंदिर में सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा विद्यालय के बच्चों को पेंसिल, रबड़, कटर, सेनिटाइजर, मॉर्टिन, बिस्कुट का वितरण किया गया। शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया।

वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि शहर उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा रहे। शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी इस देश का भावी भविष्य है, इसकी हर स्तर पर सहायता होनी चाहिए। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जिसके हवाई जहाज में दिल्ली गए, उस उद्योगपति की दौलत 8 साल में 50 गुना बढ़ी। भारत के 10% अमीरो के पास देश की 64% संपत्ति है।

जबकि 50% आबादी के पास सिर्फ 6% संपत्ति है। 8 सालों में किसानों का कर्ज नहीं माफ हुआ। युवाओं को चार साल अग्निपथ के बाद सिक्योरिटी गॉर्ड बनने की सलाह को गलत बताया। मोदी राज में पढाई तीन गुना महंगी होने, करोड़ो शिक्षित युवा मजदूरी के बेरोजगार होने पर हमला किया। इस अवसर पर मुकुंद जी शुक्ल शेरा, हमजा शाहिद, अमर नाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button