उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: डीआईजी ने घटना स्थल का लिया जायजा, 7.50 लाख की टप्पेबाजी का मामला

बहराइच। शहर में संचालित एटीएम में बुधवार को पैसा डालने जा रहे प्राइवेट बैंक के कर्मियों से दिनदहाड़े 7.50 लाख लाख रुपए की टप्पेबाजी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रात में डीआईजी ने जायजा लिया। उन्होंने जल्द खुलासा के निर्देश दिए हैं।

श्रावस्ती जिले के पचदेवरी माफी गांव निवासी राम दयाल पुत्र जगदीश प्रसाद और गिलौला निवासी अनिल कुमार मिश्रा इंडिया वन बैंक के कर्मी हैं। बहराइच शहर में इस बैंक की सात एटीएम संचालित है। जिसमें दोनों प्रतिदिन पैसा लगाने का काम करते हैं। बुधवार को एटीएम में रुपए लगाने के लिए सभी ने 38 लाख रूपये अपने पास बैग में रखे। इसके बाद सभी बाइक से एटीएम के लिए रवाना हुए।

कोतवाली नगर के चांदपुरा स्थित एटीएम में पैसा लगाने के बाद दोनों बाइक से दरगाह थाने के अग्रसेन चौक के पास दोपहर में दो बजे पहुंचे। तभी अज्ञात बाइक सवार आए थे। सभी ने क्षेत्र में लूट होने की बात कहते नकदी की जांच करने की बात की थी। इसके बाद बैग से 7.50 लाख रूपये की नकदी लेकर फरार हो गए। बीच शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी बैंक कर्मियों ने पुलिस को दी. दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया और स्वाट टीम के राज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने घटना की जांच की। अज्ञात के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रात में देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जांच की। पीड़ित कर्मियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जल्द ही टप्पेबाजी का खुलासा किया जायेगा। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button