उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : 75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रूपईडीहा/ बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी और पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। वह ननापरा से स्मैक लेकर बिक्री के लिए नेपाल जा रहा था।

सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि शनिवार रात को एसएसबी के जवान पुलिस के साथ सीमा पर पेट्रोलिंग अभियान चला रहे थे। एसएसबी जवान उप निरीक्षक भरत पाठक, यशविंदर सिंह, योगेश कुमार भारद्वाज, अजीत एक्का और थाने के उप निरीक्षका अश्विनी कुमार पांडे, सिपाही राहुल सिंह और संदीप कुमार की टीम आने-जाने वालों की जांच कर रही थी।

सीमा पर पिलर संख्या 651/02 के पास भारत से नेपाल का रहे युवक को रोका गया तो उसके हावभाव बदलने लगे। इस पर उसकी तलाशी अभियान चलाई गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 75 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पकड़े गए तस्कर की पहचान रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रामपुर जैता गांव निवासी रफीक पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से नानपारा क्षेत्र से स्मैक लिया था। इसके बाद उसे नेपाल में अधिक दाम पर बिक्री के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button