उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bahraich Violence: CM योगी ने मृतक गोपाल के परिजनों से की मुलाकात, दिया यह अश्वासन

बहराइच/लखनऊ। बहराइच जनपद के महसी तहसील में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी, इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गैर जनपदों से आई पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्र के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास पर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रिय विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

इसके साथ ही हिंसा के आरोपित सलमान की तलाश में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स UP STF की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा से निपटने के लिए 12 कंपनी PAC और RRF की टुकड़ियां संवेदनशील इलाकों के अलावा सभी चौराहों पर तैनात की गई हैं।

गौरतलब है कि 12 अक्तूबर को बहराइच के महसी तहसील में मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई है। यात्रा में शामिल रामगोपाल मिश्र की मौत को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के साथ  हंगामा देखने को मिला। उपद्रवियों ने कस्बे की दुकानों, मकान और बाइक शोरुम में जबरन घुसकर आगजनी की। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। बढ़ते तनाव को संभालने के लिए महसी तहसील पुलिस छावनी में तब्दील हो चुकी है। हालांकि, एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता एडीजी के एस प्रताप सहित सभी उच्च अधिकारियों ने मिलकर देर रात पूरे मामले को लेकर हाई लेवल बैठक कर एक रणनीति भी तैयार की है। इस रणनीति से पूरे क्षेत्र में स्थिति को सामान्य करने के लिए बैठक की गई है।

प्रदेश स्तर के आला अधिकारी पल पल का जायजा ले रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने छह नामज़द आरोपियों समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा 30 से ज्यादा उपद्रवियों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस ने मोहम्मद आवेश, तजमुल, मोहम्मद निसार, दिलशाद, रेहान, इरफान, हबीबुल्ला, अरमान, मोहम्मद नदीम, आदिल, जावेद, लारेब, असलम, रियाज अहमद, महफूज आलम, मकसूद आलम, शमी मोहम्मद, वाकर, इरशाद अहमद, इमरान, रियाज, जाहिद, मोहम्मद  दानिश, मोहम्मद सलीम, अफगान, इमरान अंसारी को हिरासत में लिया गया है । बता दें, कि CM yogi adityanath बहराइच हिंसा पर नजर बनाए हुए है।

बीजेपी विधायक के साथ सीएम से मिलने पहुंचा परिवार

मंगलवार सुबह महसी विधानसभा सीट के BJP विधायक  सुरेश्वर सिंह के साथ रामगोपाल के परिजनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गए थे। दोपहर एक बजे पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। इस दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button