उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बहराइच : गेहूं के फसल में लगी आग, जलकर खाक

बहराइच। जनपद के मधवापुर गांव निवासी किसान के 15 बीघा गेहूं की फसल की ढेर में आग लग गई। कुछ ही समय में फसल पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो गई। किसान ने आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधवापुर संजय कुमार पुत्र काशी नाथ किसान हैं। उन्होंने 15 बीघा गेहूं की फसल कटवाकर खेत में ढेर लगवा दिया था। संजय ने बताया कि गेहूं मड़ाई के लिए वह मशीन का प्रबंध कर रहा था।

आरोप है कि किसी ने फसल के ढेर में आग लगा दी। जिससे कुछ ही देर में पूरी फसल जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। किसान के मुताबिक 50 हजार से अधिक के फसल का नुकसान हुआ है। उसने आग अज्ञात पर आग लगाने की तहरीर कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button