उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच के उभरते फिल्म अभिनेता और साहित्यकार राजेश मलिक ने डीएम से की मुलाकात

बहराइचl महर्षि बालार्क व महाराजा सुहेलदेव की कर्मभूमि बहराइच में जन्मे फिल्म अभिनेता एवं साहित्यकार राजेश मलिक महज 12 साल की उम्र में नुक्कड़ नाटक से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अपने साहित्य से अवध का नाम रोशन कर रहे हैंl अब तक वह 12 फिल्मों में काम कर चुके हैंl राजेश उभरते हुए युवा साहित्यकार व फिल्म अभिनेता तो है ही, उन्होंने नई पीढ़ी के कहानीकारों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई हैl जिला अधिकारी दिनेश चंद्र से आज कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हुईlमैंने उन्हें अपना चर्चित उपन्यास “आधा आदमी” सप्रेम उन्हें भेंट कियाl अभी हाल ही में करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ द्वितीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में साहित्य तथा अभिनय में उत्कृष्ट योगदान हेतु संस्था ने साहित्यिक सम्मान समारोह में पदम श्री डॉक्टर विद्या बिंदु सिंह वरिष्ठ साहित्यकार के हाथों से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआl

फिल्म अभिनेता एवं साहित्यकार राजेश मलिक ने बातचीत के दौरान बताया, कि वर्षों से पदम श्री डॉक्टर विद्या बिंदु सिंह को सुनते आ रहे थेl मगर कल उन महान विभूति के साथ मंच साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ. उन्हीं के हाथों से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. जो मेरे लिए गर्व की बात हैl कला के प्रति राजेश का जुनून उन्हें फिल्मी दुनिया की तरफ ले गयाl इसी जुनून की बदौलत राजेश मलिक को शुरुआत में आंशिक कामयाबी मिलीl सिनेमा व साहित्य की दुनिया से प्रभावित होकर जब अभिनय को अपना कैरियर चुनने का फैसला किया तो शायद ही किसी को उनके टिक पाने की उम्मीद रही होगीlलेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने उन्हें मंजिल तक पहुंचा ही दियाlराजेश मलिक ने परिवार की बंदिशों और समाज के तानों को नजरअंदाज कर खुद में आकार लेते कलाकार को जिंदा रखाl

राजेश मलिक के मां बाप ने उन्हें बचपन में अर्थशास्त्री बनाने का सपना देखा थाlलेकिन अर्थशास्त्र में परास्नातक इस युवा के मन में समा चुके कलाकार ने राह बदल दीl वर्ष 1999 में पहला टीवी सीरियल “पथरीले रास्ते” लखनऊ दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ. इसे लोगों ने खूब सराहा. प्रोत्साहन के रूप में पंद्रह सौ रूपये का चेक मिला. राजेश मलिक “इप्टा” से भी जुड़े और कई प्रस्तुतियां भी दीl कई हिंदी एल्बम, टेलीफिल्मस, हजारों नुक्कड़ नाटक भी किए. मुंबई से हाल ही में अपने घर लौटे फिल्म अभिनेता राजेश मलिक ने बातचीत में बताया, कि पूरे 7 महीने के बाद अपनी कर्मभूमि लौटे हैं, इतना सुकून मिला है जैसे वह अपनी मां की गोद में आ गए हैंl.उन्होंने यह भी बताया कि वह चाहे जितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाएं पर अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि कभी नहीं छोड़ेंगेlअभिनय की बात हुई तो राजेश ने बताया, कि अभी हाल ही में ज़ी टीवी का सीरियल “मीत शो” में मेहमान भूमिका की हैl तीन एड फिल्में भी की हैं, और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक मूवी कर रहे हैंl जिसमें अमित के छोटे बेटे का रोल कर रहे हैं. इस मूवी के राजेश मलिक डायलॉग भी लिख रहे हैंl

जानकारी के अनुसार जल्दी राजेश “डेरा” वेब सीरीज करने जा रहे हैं, जिसके चर्चित डायरेक्टर धीरज वर्मा है. इसमें मनोज बाजपेई, मुकेश तिवारी, विजय राज जैसे अभिनेता भी हैंlराजेश मलिक ने बताया कि डेरा में उनका किरदार बहुत चैलजिंग है, जिसकी पिछले 3 महीने से तैयारी भी कर रहे हैं. “डेरा” वेब सीरीज के भी डायलॉग राजेश मलिक लिख रहे हैं. और दो मूवी “पुत्रमोह” दूसरी “कोरी चुनरिया”l राजेश मलिक ने बताया, कि लेखन उनकी आत्मा है, और अभिनय उनका शरीर है. आलस्य,आराम, नींद, मनोरंजन, को त्याग कर अपने लक्ष्य में जुटे रहते हैं. राजेश चौबीसों घंटे अपने लक्ष्य पर लगे रहते हैंl राजेश मलिक का सबसे बड़ा उदाहरण उनका थर्ड जेंडर पर “आधा आदमी” उपन्यास जिसे रिसर्च करने में 17 साल लग गए. मगर वह डटे रहे. इसबीच राजेश मलिक थिएटर, फिल्में भी करते रहेl

“आधा आदमी” यह भारत का दूसरा थर्डजेंडर पर उपन्यास है, जो मंगलमुखी की अपनी भाषा पर अधारित है. भारत की अधिकतर यूनिवर्सिटी में “आधा आदमी” उपन्यास पर विद्यार्थीगण पीएचडी कर रहे हैंl राजेश मलिक को आधा आदमी उपन्यास पर “हिंदी कल्चर सेंटर टोक्यो जापान” से कथा श्री सम्मान भी मिल चुका है. “इण्डो- यूरोपियन कि लिटरेरी डिस्कोर्स (यूक्रेन)” अंतराष्ट्रीय सम्मान भी मिला हैl
राजेश मलिक ने आगे बताया, कि बड़े प्रोडक्शन से “आधा आदमी” पर वेब सीरीज की बात चल रही है. राजेश की दो और भी चर्चित कहानी संग्रह है “5 फुट 10 इंच” “गांधी के आंसू” और एक उपन्यास वह लिख रहे हैंl राजेश मलिक की कई फिल्में रिलीज हो चुकी है- पाप की लंका, मेरे देश की धरती, बुलंदी, कुसूर, पिया पिया बोले जिया, जय राजाजी, जिद्दी आशिक, जय मां विंध्यवासिनी, डियर फ्रेंड, महाभारत, नाग नागिन एक प्रेम कथा, ब्लाइंड शो आदिl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button