उत्तर प्रदेशकुशीनगरलखनऊ

मुद्रा लोन का पैसा देने के लिए बैंक मैनेजर मांग रहा था घूस, सीबीआई ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

लखनऊ: शनिवार को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने कुशीनगर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा छितौनी के मैनेजर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार (CBI arrested Punjab National Bank manager in Kushinagar) कर लिया. पीड़ित प्रदीप कुमार कुशवाहा ने सीबीआई से शिकायत की थी कि, ब्रांच मैनेजर सौरभ कुमार राजवंशी ने मुद्रा लोन के पैसे ट्रांसफर करने के लिए दस हजार रुपये घूस मांगी थी.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी के रहने वाले पीड़ित प्रदीप कुमार कुशवाहा ने महीने पहले पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में 1.90 लाख रुपये मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया था. पीड़ित का आरोप है कि पहले ब्रांच मैनेजर सौरभ कुमार राजवंशी ने उन्हें लोन के लिए काफी दौड़ाया और जब लोन अप्रूव हो गया, तो उसके बाद पैसे ट्रांसफर करने के लिए दस हजार रुपये घूस की डिमांड की.

परेशान होकर पीड़ित प्रदीप ने सीबीआई लखनऊ में शिकायती पत्र दिया था. सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने आरोपी ब्रांच मैनेजर के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज की. इसके बाद उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. शनिवार को सीबीआई की चार सदस्यीय टीम छितौनी पहुंची. टीम ने रुपये देते ही मैनेजर को दबोच लिया. सीबीआई ने बैंक मैनेजर की गाड़ी, बैंक परिसर और पडरौना स्थित आवास पर रिकॉर्ड की जांच की और कंप्यूटर की हार्डडिस्क और कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं. सात घंटे से ज्यादा समय तक कार्रवाई के बाद टीम बैंक मैनेजर को रविवार को लखनऊ लेकर आ गई.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button