उत्तर प्रदेशलखनऊ

बोर्ड की कॉपियों में होगा बार कोड, नकल पर लगेगी लगाम; सुझाव व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की शुचिता बनाये रखने के लिए इस बार कॉपियों में बार कोडिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही कॉपियों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी होगा। 16 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में सभी जिलों में सिलाई युक्त उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को परीक्षा में उपलब्ध कराई जाएंगी।

कॉपियों की बारकोडिंग से न तो कापियां बदली जा सकेंगी ना ही पुरानी कॉपियों का प्रयोग किया जा सकेगा। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन करते हुए दी।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी किस प्रकार अच्छे अंक प्राप्त करें इसके लिए पहली बार प्रमुख विषयों की निर्देशिका/सुझाव तैयार किए गए हैं। बोर्ड के विषय विषेशज्ञ द्वारा तैयार इस सुझाव को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ‘माध्यमिक प्रबोधन’ का विमोचन किया गया।

टोल फ्री नंबर जारी

छात्रों व अभिभावकों के सुझाव और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18001806607 व 18001806608 तथा 0522-2237607 व व्हाट्सअप नंबर 9569790534 जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का टोल फ्री नंबर 18001805310 व 18001805312 है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button