बस्ती

32 वर्षों के संघर्ष का इनाम मिला अनूप खरे को

भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहाँ सच्चे सिपाही को मिला तोहफा।

बस्ती। नगर पालिका परिषद में दूसरे चरण यानी 11 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए नामांकन जमा करने का आज अंतिम दिन है। भाजपा ने 23 अप्रैल की शाम को नगर पालिका परिषद के सीमा खरे को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जिसकी प्रतीक्षा भाजपाई बहुत देर से कर रहे थे। भाजपा में 32 वर्षो से संघर्ष कर रहे अनूप खरे की पत्नी सीमा खरे को जैसे ही प्रत्याशी घोषित किया तो कार्यकर्ताओ में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। कही खुशी तो कही गम दिखे पर आपसी तालमेल बनाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कमल के फूल को अपना प्रत्याशी मानते हुए चुनाव जिताने का संकल्प लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से आवाहन पर भारी संख्या में कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में एकत्र होने लगे देखते ही देखते संख्या हजारों में होने लगी। सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की विकास की कड़ी में नगरीय क्षेत्र का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण, हम सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में तन मन से लगने और प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेकर निकल पड़े।

नगर पालिका परिषद बस्ती की भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा चौक से लेकर चूल्हे तक हम जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के कमल को खिलाएंगे। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आभार ज्ञापित करती हूं।
इस मौके पर पूर्व एम एल सी विनोद पाण्डेय, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रूपा मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला प्रभारी अशोक सिंह वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, दिलीप पाण्डेय,
ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, प्रेम सागर तिवारी अश्वनी उपाध्याय, अमृत कुमार वर्मा, कात्यानी चतुर्वेदी, आदर्श श्रीवास्तव, सीताराम श्रीवास्तव, शिम्पी श्रीवास्तव, वीना श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, जेपी तिवारी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह, आकाश शुक्ला, राजू पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा, विश्वनाथ वर्मा, अभिनव उपाध्याय अवनीश सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, प्रहलाद मोदी, चंद्र मणि त्रिपाठी सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button