बस्ती

पूर्व कैविनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया सपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ दरोगा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे मोहम्मद आरिफ दरोगा - राम प्रसाद चौधरी

बस्ती। सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने मुण्डेंरवा किठूवरी निकट समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ दरोगा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास के लिये सपा की जीत आवश्यक है। मोहम्मद आरिफ संघर्ष शील युवा नेता है और उनकी निश्चित रूप से मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि एक सेवक के रूप में मोहम्मद आरिफ आपके साथ हमेशा खड़ा होने का काम करेंगे 11 तारीख को आप सब मा. मंत्री रामप्रसाद चौधरी के हाथों को मजबूत करने का अपील किया कहा कि यह चुनाव 2024 का सेमीफाइनल है हमें पूरा भरोसा है कि एकजुट होकर आप सभी लोग मोहम्मद आरिफ के लिए मतदान करेंगे ।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने सभी वर्गों को सम्मान दिया है सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है आज की सरकार है हिंदू मुस्लिम को भेदभाव करती है । आने वाली 11 तारीख को अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करिएगा मोहम्मद आरिफ को आप सब जिताएंगे तो एक नया इतिहास युवा प्रत्याशी रचेंगा । सभी माताएं युवा तथा नगर पंचायत की जनता व कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ के पक्ष में मतदान करने की अपील किया ।

सपा विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया ।

समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद यादव ने
कार्यकर्ताओं व आए हुए सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनपद की 10 सीटें को जिताने के बाद 2024 में एक नया मोड़ आयेंगा । मोहम्मद आरिफ की जीत से विकास के नये द्वार खुेलेंगे।

जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद सलीम ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामशंकर निराला ने बहुत ही बेबाकी से साथ कार्यालय उद्घाटन के दौरान मौजूद कार्यकर्ता युवा साथी सभी से मोहम्मद आरिफ के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।

मोहम्मद आरिफ ने जनहित के सवालों को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे । मतदाताओं से निश्चित रूप उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये चुनाव में जीत के लिये सहयोग मांगा।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञानचंद चौधरी,जुगल किशोर चौधरी,बंटी दुबे, बैजनाथ शर्मा, अजय आर्य,रविंद्र सिंह,संतोष तिवारी,परशुराम यादव,अनेक समाज के सभी वर्गो के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button