बस्ती

लोकतंत्र में मतदान की भूमिका महत्वपूर्ण – प्रो सुनीता तिवारी।

सभी एनएसएस की स्वयं सेविकाएं अपने आसपास के दस दस परिवारों को मतदान करने हेतु अनिवार्य रूप से करे प्रेरित।

बस्ती। जनपद के महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की विशेष शिविर की स्थापना के चतुर्थ दिवस को मंगलवार के दिन में महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने निः शुल्क स्वस्थ शिविर लगाया गया। जिसमे 61 छात्राओं का ब्लड ग्रुप चेक किया गया तथा आए हुए चिकित्सकों द्वारा 53 छात्राओं व अन्य लोगो का शुगर, वीपी व अन्य रोगों की निःशुल्क दवाए दिया गया।
वही द्वितीय सत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र में मतदान की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता प्रो सुनीता तिवारी ने एन एस स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए  कहा कि लोकतंत्र में मतदान की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। स्वास्थ्य और मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि हम स्वयं मतदान करे और सबको मतदान करने हेतु प्रेरित करे कि वह भी मतदान करे और समाज के विकास के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करे। सभी एनएसएस की स्वयं सेविकाएं अपने आसपास के दस दस परिवारों को मतदान करने हेतु अनिवार्य रूप से प्रेरित करे।
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ  रघुवर पांडेय ने अतिथि का  स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निशु, कुमारी निशा, पूर्णिमा चौधरी, सरिता प्रजापति, शिवांगी सिंह, पल्लवी पाठक, गुलनाज, शमीम बानो, विनीता, आयशा  शिखा पाठक, सहित एनएसएस की समस्त स्वयं सेविकाएं एवं डॉ संतोष यदुवंशी, प्रियंका सिंह, नेहा परवीन, गिरिजानंद राव अरुण मणि त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, ज्ञानेश्वर तिवारी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button