बस्ती

नगर पंचायत नगर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीलम सिंह पत्नी राणा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू  का खुला नवीन कार्यालय

उद्धघाटन में भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह, बस्ती सांसद, पूर्व विधायक रवि सोनकर रहे मौजूद

बस्ती। जनपद के नगर पंचायत नगर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीलम सिंह पत्नी राणा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू ने कलवारी मार्ग पर नगर पेट्रोल पंप के पास अपना नवीन कार्यालय बनाया है। जिसका विधि विधान से उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह, बस्ती सांसद, पूर्व विधायक रवि सोनकर, बेचू सिंह कृष्ण चंदर सिंह, रंजीत सिंह, मनोज सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह, धर्मवीर सिंह, पल्लू सिंह सहित भाजपा के नेताओं ने संबोधन किया।
वही उद्धघाटन के दौरान निकाय चुनाव में भाजपा को जीत करने की बात कही।
मुख्य अतिथि ने बताया केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया। किसी भी योजना में कोई भेद भाव नही किया गया। किसानों नौजवानों व्यापारियों सबके लिए सरकार ने काम किया। कहा कि भाजपा दिखावा नहीं करती।
भाजपा प्रत्याशी नीलम सिंह ने कहा कि मुझे भाजपा ने टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के मान व सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हम आपके साथ हमेशा खड़ी मिलूंगी। पार्टी ने मुझ पर जो भरोया जताया है उस पर खरे उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया है की नगर पंचायत नगर की जनता हम पर भरोसा जताए हम नगर का सूरत बदल दूंगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button