बस्ती

रूधौली BJP कैंडिडेट ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, 

बीजेपी जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, जेडपी अध्यक्ष संजय चौधरी के साथ हजारों की संख्या में रूधौली जी जनता रहे मौजूद

बस्ती। जनपद के रूधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल ने शनिवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से भानपुर तिराहे पर किया।
इस कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा विकास कार्यो में भेदभाव नहीं करती है। और का कहा कि रूधौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल की जीत से त्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। 

वही बीजेपी प्रत्याशी के पति व पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि मतदाता स्वयं समीक्षा करें कि पूर्व के कार्यकाल में नगर पंचायत किस स्तर से कितना और किसका विकास हुआ। और रूधौली नपा की जनता से अपील किया के मतदाता नगर पंचायत रूधौली के समग्र विकास के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से डा. एन बी सिंह, ओम नाथ सोनी, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह अभिषेक , अंकित सिंह राकेश शमार्, राजू पाण्डेय, मनोज ठाकुर, राम जी जायसवाल, हिंदू महासभा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, दुर्गेश सोनी, बलराम सिंह, राहुल, अतुल यादव, जेपी, महेश सिंह, राजेश सिंह चौधरी, पप्पू चौधरी , अंशु पंडित पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, अमर सोनी, श्याम सुन्दर वर्मा के साथ तमाम क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button