बस्ती

पशुओं को पकडवाकर गौशाला में भिजवाने में सफाईकर्मियों ने नहीं किया सहयोग ग्राम पंचायत अधिकारी ने की एडीओ से शिकायत, किया कार्यवाही की मांग

बस्ती। सदर विकास खण्डे के मूडघाट में छुट्टा पशुओं को पकडवाकर उन्हे नजदीकी गौशाला भौसिंहपुर में संरक्षित करने के लिए दिए गए निर्देशों की सफाई कर्मियों ने अवहेलना की। छुट्टा पशुओं को पकडवाकर उन्हें वाहन से गौशाला में संरक्षित करने में सहयोग करने के लिए लगाए गए सफाईकर्मी बिना किसी सूचना के गायब हो गए। इससे पशुओं को पकडकर गौशाला में संरक्षित करने में कठिनाई हुई।
ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द सिंह ने छुट्टा पशुओं को आम जनमानस के सहयोग से पकडवाकर वाहन से भौसिंहपुर की गौशाला में पहुंचवाने के लिए डयूटी पर लगाए गए सफाईकर्मियों के बिना किसी सूचना के गायब हो जाने की शिकायत एडीओ पंचायत से की है। कहा है कि उनके बिना सूचना गायब हो जाने से पशुओं को पकडवाकर गौशाला भिजवाने में कठिनाईयों का सामना करना पडा। एडीओ को भेजे गए पत्र में मूडघाट ग्राम पंचायत से छुटटा पशुओं को पकडवाने में सहयोग न कर गायब हो जाने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ आवश्ययक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button