अमेठीउत्तर प्रदेश

कोकाकोला की आठवीं इकाई का अमेठी में हुआ भूमि पूजन।

अमेठी 30 मई 2022, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एंव उद्यमिता विकास केन्द्र अमेठी ने बताया कि प्रदेश सरकार के इज आफ डूइंग विजनेस एंव प्रदेश में 10 लाख करोड के पूंजी निवेश की परिकल्पना को साकार करते हुए जनपद अमेठी में एस0एल0एम0जी0 ग्रुप आँफ इण्डस्ट्रीज के साफ्ट ड्रिंक एंव फ्रूट जूस निर्माता कोको कोला ब्राण्ड की इकाई की आठवीं यूनिट का भूमिपूजन अयोध्या मंडल अयोध्या के आयुक्त नवनीत रिनवा एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के कर कमलों द्वारा लादानी ग्रुप के डायरेक्टर विवेक लादानी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। बताते चलें कि कम्पनी के निवेश को जनपद अमेठी की भूमि पर उतारनें के लिए आयुक्त महोदय, एवं जिलाधिकारी महोदय, की महत्वपूर्ण भुमिका रही है, जिसमें उपरोक्त कम्पनी को तुरंत इज आँफ डूइंग विजनेस के अन्तर्गत 3,44,93,000,00 की स्टाम्प ड्यूटी की छूट का प्रमाण पत्र जारी करते हुए भुमि की लीज डीड रजिस्ट्रर्ड करवायी गयी, जिसमें इकाई का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस इकाई में 7,00 करोड रू0 का निवेश किया जाएगा। यह कम्पनी माह अप्रैल में उत्पादन आरम्भ कर देगी, जिसमें 350 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से एवं लगभग तीन हजार व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। आयुक्त अयोध्या मंडल द्वारा यू0पी0सी0डा0 के औद्यौगिक क्षेत्र त्रिसुण्डी का भी निरीक्षण किया गया जिसमें सडकों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश आर0एम0 के0एन0 श्रीवास्तव यू0पी0सी0डा0 को दिया। आयुक्त द्वारा मेसर्स भल्लोटिया फूड प्रा0लि0 का भी निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा आटा, मैदा, सूजी, चोकर आदि के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली गयी। मेसर्स भल्लोटिया फूड प्रा0लि0 में उनके साथ क्षेत्रीय प्रबन्धक के0एन0 श्रीवास्तव यू0पी0सी0डा0 एवं जी0एम0डी0आई0सी0 आर0के0 पाठक द्वारा अवगत कराया गया, कि 03 जून को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ में औद्यौगिक निवेश करने वाली कम्पनियों के लिए ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद अमेठी से 03 करोड से ऊपर औद्यौगिक निवेश करने वाली 10 कम्पनियों की ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सम्पन्न होगी एवं तीन करोड से नीचे औद्यौगिक निवेश करने वाली 08 इकाईयों की ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 03 जून को जनपद अमेठी में आयोजित की जा रही है। इस सम्बन्ध में आयुक्त द्वारा जी0एम0डी0आई0सी0 आर0के0 पाठक को निर्देशित किया गया कि औद्यौगिक निवेश करने वाली सभी इकाईयों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत अनापत्ति/लाइसेंस जारी करवायें जायें तथा आर0एम0 यू0पी0सी0डा0 को निर्देशित किया कि जनपद अमेठी में खाली पडें भूखण्डों पर तुरन्त औद्यौगिक निवेश आर्कषित करते हुए इकाइ्रयों को भूमि आवंटित करायें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button