उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादले किया है। आदेश के मुताबिक़ कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री नीलाब्जा चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक पीएसी हेडक्वार्टर भेजा गया है। उनकी जगह विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वो अब तक वाराणसी पीएसी सेक्टर के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ज़िम्मेदारी सँभाल रहे थे।

इनके अलावा 2004 बैच के अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश का लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय में तबादला किया गया है वो अभी तक पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना की ज़िम्मेदारी सँभाल रहे थे। आईपीएस सुरेश्वर उनकी जगह लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना का पदभार ग्रहण करेंगे।

आईपीसी कमलेश कुमार दीक्षित को कानपुर सेनानायक 37वीं वाहिनी से लखनऊ ट्रांसफ़र किया गया है। वो अब से यहां पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त का पदभार संभालेंगे। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार ग्रहण कर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं ADG अमरेन्द्र सेंगर को ADG लखनऊ जोन का प्रभार मिला है। इसके आवाला जहां ADG पीयूष मोर्डिया को ADG वाराणसी जोन बनाया गया है तो वहां ADG रामकुमार को मानवाधिकार की जिम्मेदारी दी गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button