उत्तर प्रदेशबस्ती

छोटे छोटे व्रतों से पूरे होते हैं बड़े लक्ष्य: ओम प्रकाश शास्त्री

बस्ती। स्वामी दयानन्द विद्यालय सुर्तीहट्टा बस्ती द्वारा ग्राम बरवां में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर  वैदिक विद्वान योगाचार्य ओम प्रकाश शास्त्री वैदिक पुरोहित आर्य समाज टाण्डा के सानिध्य में पर्यावरण शोधन हेतु वैदिक यज्ञ हुआ। यज्ञ कराते हुए उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों को बताया कि आज हमारे आस पास की वायु दूषित हो चुकी है।

वायु के दूषित होने से जल दूषित हो जाता है और जल के दूषित होने से प्राणियों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। बिना दवाओं के स्वस्थ रहने के लिए हमें पर्यावरण को शुद्ध रखना पड़ेगा। इस अवसर पर स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, बेटी सुरक्षा, बच्चों के लिए संस्कार और सात्विक आहार विहार के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर बच्चों को योगासन और खेल का भी अभ्यास कराया गया। द्वितीय सत्र में बच्चों के बौद्धिक सत्र में  ओम प्रकाश शास्त्री और डॉ सत्यम मौर्य जी द्वारा बच्चों से पश्नोत्तर शैली में वार्ता करते हुए उन्हें यज्ञ के लाभ, विद्यार्थी के पाँच लक्षण बताते हुए महापुरुषों की जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक आदित्यनारायण गिरि ने विद्वानों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।सामुहिक सहभोज कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा मुख्य रूप से अलख निरंजन आर्य, आदित्य आर्य, आचार्य देवव्रत आर्य, दिनेश मौर्य, नीतीश कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी, अनीशा मिश्रा, साक्षी, प्रियंका, आकृति द्विवेदी, अंशिका पाण्डेय, ईशा बरनवाल, राधा देवी आदि सम्मिलित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button