उत्तर प्रदेशलखनऊ

आम आदमी के कल्याण के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : मुख्तार अब्बास नकवी

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी के कल्याण के लिए काम कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों के अनुरूप किया जा रहा है। वह शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर निरालानगर के जेसी गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मदरसों में सर्वे का विरोध करने वाले लोग मुसलमानों के दुश्मन हैं। वह नहीं चाहते हैं मुस्लिमों के बच्चे पढ़-लिखकर कर आगे बढ़ें। अगर मदरसों के बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त नहीं करेंगे तो कैसे प्रतिस्पर्धा कर पायेंगे।

नकवी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत द्वारा मस्जिद में जाकर मौलानाओं से मुलाकात की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू और मुसलमान मिलकर इस देश की तरक्की में योगदान दें। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अवसरवाद, जो आज की सियासत का सिद्धांत बन गया है उसके गम्भीर खतरों के प्रति जागरूक करते हुए दीनदयाल जी ने कहा था कि ‘‘अवसरवाद से राजनीति के प्रति लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है।”

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वक्त की जरुरत के हिसाब से विभिन्न चुनावी सुधारों के साथ ‘एक देश एक मतदाता सूची’ पर भी काम की जरूरत है। पंचायत, नगर निगम, विधानसभा, लोकसभा एवं अन्य चुनावों की अलग-अलग मतदाता सूचियां भ्रम ही नहीं, मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल भी खड़े करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘एक देश, एक चुनाव’ का आह्वाहन चुनाव सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रगतिशील भारत के लिए सह अस्तित्व एवं राष्ट्रीयता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान और फखरूद्दीन अहमद मेमोरियल सोसायटी द्वारा किया गया था। गोष्ठी में भाजपा के प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव व संजय चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button