उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

मेंहदावल व बखिरा में भाजपा प्रचार कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • सांसद व विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बेलहर, संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव अपने पूरे उत्साह में पहुंच गया है। अब कार्यालय खोल कर चुनावी प्रणाली की प्रक्रिया का संचालन निष्पादित किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को बखिरा उर्फ बाघनगर एवं मेंहदावल स्थित चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन के लिए विधायक अनिल त्रिपाठी एवं सांसद प्रवीण निषाद पंहुचे और फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा भी उपस्थित रहे। बताते चले कि नवसृजित बखिरा उर्फ बाघनगर नगर पंचायत में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिओम बक्सी और मेंहदावल नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अंजना पांडेय के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक व सांसद के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। हमारा प्रयास है की जनता को अधिक से अधिक शासन की सुविधाओं का लाभ मिले। सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। आवास, शौचालय, पेंशन आदि योजनाओं को घर घर पंहुचाया जा रहा है।

मुफ्त राशन योजना से गरीबो को काफी लाभ मिल रहा है। इस तरह से अनेको बातों को कहा गया।इसके साथ ही विधायक अनिल त्रिपाठी ने शासन की उपलब्धियों को आमजन को बताया। साथ ही निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को आप लोग ज्यादा से ज्यादा समर्थन दें  जिससे नीव मजबूत होगा तो तभी देश में ट्रिपल इंजन की सरकार से क्षेत्र भी विकास के पथ पर  अग्रसर होगा।

इस दौरान मेंहदावल में कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भाजपा सांसद प्रवीण निषाद, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, अंजना पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, सुनील, भूपेंद्र त्रिपाठी, बनर्जी लाल अग्रहरि, संजय सिंह, हरिशंकर निषाद, दिवाकर निषाद, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, विधायक अनिल त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन नारायण सिंह आदि भाजपा नेताओं के अलावा क्षेत्र की सैकड़ो की संख्या में जनता उपस्थित रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button