उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, जनता ने दिया पीएम मोदी को आशीर्वाद, जनता का वंदन अभिनंदन

लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के सात चरण आज संपन्न हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन के प्रति जो प्रेम दिखाया है, उससे मन आह्लादित है. जनता जनार्दन ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में लगे हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों, सभी मतदान कार्मिकों, सुरक्षाबलों, पुलिसबल के जवानों का भी अभिनंदन है. जनता जनार्दन का हार्दिक वंदन एवं अभिनंदन एवं नमन करता हूं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button