उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा के गढ़…रामपुर और आजमगढ़ !

  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधान सभा में मेरे अपमान का जनता ने दिया जवाब

लखनऊ। आजमगढ़ और रामपुर में जीत के बाद भाजपा खेमे में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाजपा नेताओं ने सपा पर तीखे व्यंग्य किए हैं। उप्र भाजपा अध्यक्ष ने आजमगढ़ और रामपुर को भाजपा का गढ़ बताया तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझ जैसे पिछड़े नेता का सदन में अपमान का बदला जनता ने लिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के गढ़…रामपुर और आजमगढ़ ! उन्होंने आगे आगे लिखते हुए कहा कि आज के उप-चुनाव के परिणाम ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व पर मुहर लगाई है। मैं इस ऐतिहासिक विजय के लिए जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा को मिली जीत पर कहा कि अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ़ की जनता ने जवाब दे दिया है। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि तुष्टीकरण, गुंडागर्दी, जातिवाद से चुनाव नहीं जीत सकते हो। सदन में अखिलेश यादव और सभा में मोहम्मद आज़म ख़ां द्वारा किए गये मेरे अपमान का पिछड़ा वर्ग के साथ सभी वर्ग ने जवाब दिया है।

उल्लेखनीय है कि विधान सभा के बजट सत्र के दौरान सदन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा था और उनके आग्रह पर सदन की कार्यवाही से इसे बाहर किया गया था। आज जब अखिलेश और आजम का किला ढहा तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दर्द छलक आया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button