उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के सभी शक्ति केन्द्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सभी शक्ति केन्द्रों पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बजट अभिभाषण के प्रमुख विषयों पर चर्चा करने के लिए संगोष्ठी करेगी। लखनऊ महानगर अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने बताया कि 20 मार्च तक सभी शक्ति केंद्रों पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। इस संगोष्ठी में मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

हैदरगंज तृतीय वार्ड के शक्ति केंद्र पर मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुकेश शर्मा ने कहा कि बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में डिजिटल इंडिया के रूप में एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 300 से ज्यादा योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते तक पहुंचा है। पारदर्शिता से 27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम करोड़ों लोगों तक पहुंचाई गई है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि जब भ्रष्टाचार रुकता है और टैक्स की पाई पाई का सदुपयोग होता है तब हर टैक्सपेयर को भी गर्व होता है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है। गरीबी हटाओ अब केवल नारा ही नहीं रह गया है, सरकार द्वारा गरीब की चिंताओं का स्थाई समाधान करते हुए, उसे सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।

गरीब की चिंता को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भारत योजना शुरू की, इसके तहत 50 करोड़ से अधिक देशवासियों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई। आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार पांडे, मंच संचालक शिवेंद्र मिश्रा, विस्तारक राम नरेश मिश्रा व क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button