उत्तर प्रदेशकानपुरराज्य

उप चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीतेगी: ब्रजेश पाठक

मूसानगर। भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मूसानगर पहुंच कर यज्ञ प्रभु की पूजा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे उप चुनाव की सभी सीटों में भाजपा जीत दर्ज कराएगी। क्योंकि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ सबका विकास की भावना से काम करती है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम पहुंचे और शतचंडी महायज्ञ में आहुतियां दीं। इसके बाद नंदनी गौशाला में गोसेवा की। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका स्वागत एवं अभिवादन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश की 9 सीटों में उप चुनाव होना है। इसमें भाजपा की सभी सीटों में जीत निश्चित है। प्रदेश की सरकार चौमुखी विकास करा रही है। हमारी सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार जीरो है। भाजपा सबका साथ सबका विकास से काम करती है। कहा कि साध्वी संत बनकर कथा और भागवत से समाज को सही दिशा दे रही हैं। राजनेता बनकर संसद पहुंचीं और समाज सेवा कर रहीं हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 32वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को समापन होने के बाद शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह होगा। इसमें 51 गरीब कन्याओं की शादी विधिविधान से कराई जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र निषाद, नीरज पांडेय, राहुल निषाद, हेमंत राज त्रिपाठी, संजय निषाद, जय सिंह निषाद, विकास निषाद, सत्येंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button