उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

संतकबीरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर हुई चर्चा, ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर 30 अप्रैल तक पूरा करेंगे लक्ष्य

संतकबीरनगर में भारतीय जनता पार्टी का माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर संतकबीरनगर के जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। डोनेशन अभियान और जनसंपर्क के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी समीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों नमो एप से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोडऩे का आग्रह किया हैं। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की इस महाअभियान को आगे बढ़ाने के लिए बूथ स्तर से लेकर के जिला स्तर तक के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पार्टी माइक्रो डोनेशन अभियान चला रही है। जिसमें नमो एप के जरिये 5, 51 और एक हजार रुपये का सहयोग किया जाएगा। पार्टी को डोनेशन देने पर उनको ईमेल के जरिये रसीद भी मिलेगी। उन्होंने ने भाजपा के अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हर मंडल अध्यक्ष को संयोजक नियुक्त किया गया है।

सभी से योगदान देने की हुई अपील

वह हर बूथ में संपर्क करेंगे और माइक्रो डोनेशन अभियान विशेष योगदान देने की सहभागिता दिखाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री दीपू सिंह, गणेश पांडेय, अत्रिमुनि राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, हैप्पी राय, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल, राजीव गुप्ता, नरेंद्र पांडेय, श्रवण निषाद, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, अबरार अहमद, सर्वेश तिवारी, नीरज तिवारी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, तारा राय, किरन प्रजापति, सतविंदर पाल जज्जी, मीडिया प्रभारी ब्रम्हानंद पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button