उत्तर प्रदेशकुशीनगर

मनाया गया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस

पडरौना, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के 44वां स्थापना दिवस गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे हर्षोल्लास से मनाया।इस अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद के सभी बूथों पर ध्वजारोहण और रचनात्मक कार्यक्रम किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर जनता को संबोधित किया जिसे सभी बूथों पर प्रसारित किया गया। रविन्द्र नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने ध्वजारोहण किया और जनपद के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उनके साथ जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, पडरौना नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष विनय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नागेन्द्र पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी वरुण राय और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा भारत के लिए दिन-रात काम कर रही है, और हमारी पार्टी माँ भारती, संविधान और राष्ट्र को समर्पित है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के यशस्वी नेतृत्व में सेवा ही संगठन को चरितार्थ करते हुए भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी और इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फायदों को उजागर करने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इसके बाद जिला मुख्यालय के बूथ संख्या 240 के बूथ अध्यक्ष भूलन मिश्र के आवास पर दीवार लेखन कर सभी बूथों पर होने वाले दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया।उसके बाद सभी मण्डल अध्यक्षों द्वारा अपने अपने मण्डल के बूथ अध्यक्ष के आवास पर दीवार लेखन किया गया। इस अवसर पर पडरौना नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष विनय जायसवाल, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिला कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, संजीव मिश्रा, हिमांशु राय, अश्विनी राज चन्देल, मनीष विश्वकर्मा,गोल्डेन पाण्डेय,सन्जन शाह, मृत्युंजय मिश्र, भुवनेश्वर त्रिपाठी,अभय मरोदिया,रवि सिंह, सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button