उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीजेपी की मेयर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल ने किया नामांकन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ मेयर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल ने आज अपना नामांकर दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई बड़े नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहे। दरअसल, इस बार के नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा से टिकट पाने वाले कई लोग प्रयास कर रहे थे,लेकिन 25 साल से भी अधिक समय से बीजेपी के लिए काम कर रहीं सुषमा पर पार्टी ने भरोसा जताया। वहीं मौजूदा मेयर संयुक्ता भाटिया को इस बार निकट नहीं मिल सका है।

बताया जा रहा है कि आज यानी 17 अप्रैल को नामांकन करने की आखिरी तारीख है। वहीं प्रयागराज में हुये अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे, आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। अंदर मीडिया को भी जाने की मनाही थी।

दिनेश शर्मा की मौजूदगी ने बढ़ाया उनका कद

चर्चा थी कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी अपनी पत्नी के लिए मेयर पद की डिमांड कर रहे थे। हालांकि उनको भी टिकट नहीं मिल पाया है। इसके बावजूद उन्होंने सुषमा के नामांकन में पहुंचकर यह दिखा दिया कि पार्टी की गाइडलाइन उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। दिनेश शर्मा लखनऊ के दो बार मेयर भी रहे हैं। हालांकि तब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं थी।

अतीक अहमद कांड के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

माफिया अतीक अहमद के मर्डर के बाद लखनऊ में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नामांकन स्थल पर करीब 200 से ज्यादा पुलिस वाले मौजूद थे। सभी लोगों के आई कार्ड चेक हो रहे थे। यहां तक कि नामांकन स्थल पर मीडिया वालों की भी इंट्री नहीं थी। नगर निगम मुख्यालय के दोनों तरफ 50 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग की जा चुकी है। नगर निकाय चुनाव में नामांकन करने का आखरी दिन 17 अप्रैल है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button