उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

भाजपा ने झूठ और धोखे की राजनीति की: माता प्रसाद पाण्डेय

  • महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता भाजपा का सफाया करेगी

लखनऊ। सपा के वरिष्ठï नेता  एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने रविवार को सपा प्रदेश मुख्यालय से वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और धोखे क ी राजनीति करती है। भाजपा ने महंगाई, भ्रष्टाचार दूर करने और किसानों आयु दोगुना करने का वादा किया था। लेकिन भाजपा ने कोई काम नहीं किया। बीजेपी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गयी। भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान हुई। भाजपा ने संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई। देश को अधिनायकवाद के रूप में बदलना चाहते हैं।

पाण्डेय ने कहा कि आज प्रदेश के लोगों की जिम्मेदारी है कि भाजपा को उसके झूठ और नफरत के लिए सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अन्याय और अत्याचार से समाजवादी पार्टी लड़ रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच विकास की है। सबको साथ लेकर चलने की है। समाज में भाईचारा और एकता बनाने की है। उन्होंने कहा कि सपा ने चुनाव में तीन सौ यूनिट घरेलू बिजली फ्री करने, सिचाई मुफ्त करने, छात्रों को लैपटाप देने, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर शुरु करने, यशभारती सम्मान फिर शुरु होगा।

हर फसल के लिए एमएसपी घोषित कर खरीद की जाएगी। गन्ना किसानों का 15 दिन में भुगतान कराया जाएगा। इसके लिए फार्मर कार्पस फंड बनाया जाएगा। किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन योजना शुरु करते हुए साल में 18 हजार रुपए दिया जाएगा। किसान आंदोलन में शहीद परिवारों को 25-25 लाख रुपए से मदद की जाएगी। किसानों की याद में किसान शहीद स्मारक बनाया जाएगा। सांड के हमले में मृत्यु की स्थिति में परिवार की पांच लाख रुपए से मदद की जाएगी।

पाण्डेय ने कहा कि छुट्टा सांड गांवों के किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा क हा कि सपा सरकार बनने पर आईटी क्षेत्र में 22 लाख नौजवानों को नौकरी से जोड़ा जाएगा। सपा सरकार बनने पर बेरोजगारी दूर करने के लिए काम करेगी। एम्पायमेंट गारंटी एक्ट बनायी जाएगी। पाण्डेय ने कहा  कि भाजपा सरकार से ऊब चुकी जनता चुनाव को इंतजार कर रही है। इस बार किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर सब मिलकर भाजपा का सफाया करेगी। भाजपा सरकार ने नौकरी मांगने पर नौजवानों पर लाठीचार्ज करके पिटवाया। नौजवान चुनाव में इसका जवाब देगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button