उत्तर प्रदेशबलिया

निकाय चुनाव  को लेकर भाजपा की तैयारियां  शुरु

बलिया ।आगामी नगर निकाय  चुनावों को लेकर भाजपा में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा पदाधिकारियों की आए दिन बैठकें जारी है। जिसमें संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी आगामी होने नगर निकाय चुनाव के संबंध में बूथ को मजबूत बनाने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट गई है। भाजपा ने शुक्रवार को बैरिया स्थिति डाकबंगला में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशालाआयोजित किया।इसका मुख्य उद्देश्य आगामी निकाय चुनावों में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
 कार्यशाला में वीरेंद्र सिंह मस्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में जमीन स्तर पर कार्य करती है। जिनका आधार पार्टी का कार्यकर्ता है।कार्यकर्ताओं ने अपने लगन सेवाभाव और राष्ट्रवाद की भावना से कार्यशाला कार्य करते हुए पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल का गौरव दिलाया है। कार्यशाला में राजीव मोहन चौधरी मुक्तेश्वर सिंह अरविंद सिंह सेंगर हरिकंचन सिंह अमिताभ उपाध्याय विजय बहादुर सिंह रत्नेश सिंह सतेन्द्र सिंह मदन सिंह अश्विन ओझा दिव्यंत सिंह मुमताज अंसारी जैनुल हाशमी परमेश्वर गिरी शैलेश पासवान उदय पासवान ददन गोंड़ तारकेश्वर गोंड़ आदित्य तिवारी मंटू पाण्डेय जितेंद्र मिश्र भुवाली साहनी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक शिवमंगल वर्मा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button