उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

इटवा (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में गुरूवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशित लक्ष्य को पूरा करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जानकारी दी गयी।
संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में निपुण भारत, डी.बी.टी., शारदा कार्यक्रम के तहत रोज आओ स्कूल, आउट आफ स्कूल, आपरेशन कार्याकल्प, 19 पैरामीटर पर उन्मुखीकरण करने सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त सभी परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय सीडब्ल्यूएसएन का निर्णमान कराने के लिए बताया गया।

बताया गया कि 34 दिव्यांग शौचालय बनाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। लक्ष्य के सापेक्ष 184 दिव्यांग शौचालय बनाया जाना है। मुख्य अतिथि उपजिला अधिकारी कर्मेन्द्र कुमार, खंड विकास अधिकारी राज कुमार, शिक्षा अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, डीसी निर्माण रीतेश श्रीवास्तव, डीसी बालिका सुरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य ने संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापकगण, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अब्दुल फरीद, प्रदीप मिश्र, बसन्तु, अखिलेश्वर त्रिपाठी, ओंकार नाथ सहानी, आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button