उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य

नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान मे रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


बरेली। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ, यह शिविर नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट (रजी.) बरेली द्वारा लगाया गया। आज एसआरएमएस सिटी सेंटर नियर अग्रसेन पार्क रामपुर गार्डन,बरेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,इस रक्तदान शिविर में कुल 57 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन टीम, मुख्य अतिथि देव मूर्ति चेयरमैन श्री राम मूर्ति स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट बरेली ने फीता काटने के साथ किया।

संस्था के अध्यक्ष अनूप किशोर शर्मा ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर संस्था के द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, रक्तदान सबसे बड़ी समाजसेवा व सबसे बड़ा दान है ,आप का एक रक्तदान किसी तीन जिंदगियों को बचा सकता है, हम सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, लोगो के बीच रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां है उनको दूर करना चाहिए, रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को मै शुभकामनाएं देता हूँ।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/रामाशीष (आशीष यादव) ने कहा कि समाज में रक्तदान से बड़ा समाज सेवा का कोई उदाहरण नहीं हो सकता इसमें आप एक साथ तीन लोगों को जीवन दान देने का पुण्य कार्य करते हैं और मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि जब भी मौका मिले जहां पर भी मौका मिले स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करें। संस्था के संरक्षक सर्वेश वर्मा ने बताया कि हमारी संस्था हर महीने अब एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने का संकल्प लेकर चल रही है और हमारा उद्देश्य कि हमारे बरेली जिले में किसी की मृत्यु ब्लड की कमी से ना हो, संस्था के निदेशक ब्रिजेश तिवारी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य रक्तदान शिविर का आयोजन कर के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

दीपक मौर्य, देवांशू यादव, दीपमाला, विशाखा, शिवम , राहुल ने रक्तदान करते हुए बताया कि स्वस्थ इंसान को साल में तीन से चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्तदान करने से हमारे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि हमारे शरीर की जांच निशुल्क होती रहती है साथ ही शरीर में होने वाले कुछ संभावित बीमारियों की संभावनाएं भी कम हो जाती है।

इह दौरान रक्तदान शिविर में मनीष अग्रवाल,अनूप शर्मा, श्वाती कश्यप,अमित जौहरी, निवास यादव, अमित कौशिक ,गौरव झा, शुभम झा,सुमित, मोंटू कुशवाहा मनोज यादव, हिमांशु शर्मा,गगन आदि सदस्य लोग शामिल रहे और इस रक्तदान शिविर में श्रीराम मूर्ति हॉस्पिटल ब्लड बैंक की सम्पूर्ण टीम का सहयोग रहा।   जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी निवास यादव ने दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button